मेहूंवाला का गोदाम सील, आटा नष्ट कराया गया
एसएसपी ने बताया कि शीशपाल चौहान के मेहूंवाला स्थित गोदाम को सील कर दिया गया है। यहां से आटे को जब्त कर उसे नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा 30 दुकानों से आटा जब्त कर इसे भी प्रशानिक टीम के सामने नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा रात तक पूरे जिले में कार्रवाई की जा रही है।
इन दुकानों से आटा हुआ जब्त
1- पंत डिपार्टमेंटल स्टोर इंद्रेश रोड पटेल नगर
2- अग्रवाल ट्रेडर्स स्टोर दीपनगर
3- महालक्ष्मी ट्रेडर्स मोथरोवाला नेहरू कॉलोनी
4- कोहली ट्रेडर्स दर्शनी गेट झंडा बाजार
5- कनिष्क स्टोर चंद्रबनी, पटेलनगर,
6- सुमित स्टोर बंजारावाला, पटेलनगर
7- अंबे एंटरप्राइजेज मियांवाला फ्लाईओवर के पास, नेहरूकालोनी,
8- भगवती ट्रेडर्स मियांवाला
9- नेगी स्टोर राजीव नगर रिस्पना, नेहरूकालोनी,
10- ज्ञानचंद स्टोर ओल्ड राजपुर
11- द्वारिका स्टोर, पटेलनगर
12- सिंघल स्टोर, नालापानी
13-राणा स्टोर विकासनगर
14- संजय स्टोर करनपुर डालनवाला
15- शर्मा स्टोर रायपुर
16- गौरव परचूनवाला डोईवाला
17- अंजू डेरी राशन की दुकान, विधानसभा के पास, नेहरू कॉलोनी
18- परचून की दुकान निकट पंचायती मंदिर लोअर राजीव नगर, नेहरू कॉलोनी
19- सुमित दुर्गा मंदिर के पास, बंजारावाला
20- मेहता स्टोर भाववाला सेलाकुई
21- लखमा स्टोर मेंहूंवाला माफी पटेलनगर
22- अग्रवाल ट्रेडर्स केदारपुरम, एमडीडीए कॉलोनी, डालनवाला,
23- गोयल स्टोर दीपनगर नेहरू कॉलोनी
24- गुलशन जनरल एवं पूजा स्टोर प्रेम नगर
25-एमजे प्रोविजन स्टोर चंद्रबनी रोड पटेल नगर
26- मित्तल ट्रेडर्स, खलंगा चौक रायपुर
27- नौटियाल की परचून की दुकान, मानसी पुलिया के पास रायपुर
28- सुनील तोमर की दुकान चक्शाह नगर नेहरू कॉलोनी
29- केके अग्रवाल की दुकान दीपनगर नेहरू कॉलोनी
30- पंत डिपार्टमेंटल स्टोर इंद्रेश रोड पटेल नगर
कई दुकानदार भी हुए बीमार
शुरुआत में पुलिस और प्रशासन ने 22 दुकानों को सील किया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि इनमें से कई दुकानदारों ने भी आटे से बने व्यंजन खाए और वे खुद भी बीमार हो गए। लिहाजा, इन दुकानों को शुरूआती कार्रवाई तक सीमित रखा गया है। फिलहाल दुकानें बंद करा दी गई हैं। इन्हें कुट्टू का आटा न बेचने की हिदायत दी गई है।