घर का जोगी जोगड़ा, आन गांव का सिद्ध...खेलों के मामले में उत्तराखंड में स्थिति कुछ ऐसी ही है।
दूसरे प्रदेशों के काम आ रही हैं प्रतिभाएं
यहां बाहरी खिलाड़ियों को तो खूब तवज्जो दी जाती है, लेकिन प्रदेश के स्टार खिलाड़ियों को पूछने वाला कोई नहीं। घर में उपेक्षा का शिकार ऐसी प्रतिभाएं दूसरे प्रदेशों के काम आ रही हैं।
पढ़ें, नए सीएम पर विधायकों का मन टटोलने आएंगे आजाद!
इस फेहरिस्त में फुटबाल की तीन प्रतिभाओं के नाम जुड़ गए हैं। दिल्ली फुटबॉल एसोसिएशन ने इन खिलाड़ियों को संतोष ट्रॉफी के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। 30 जनवरी को तीनों खिलाड़ी उत्तराखंड के खिलाफ मैच में खेलते नजर आएंगे।
पढ़ें, 'मेरी शादी हो जाती तो इतना नहीं लिख पाता'
पवेलियन ग्राउंड में खेल की बारीकियां सीखने वाले शशांक ममगाई को दून में टिकारी के नाम से जाना जाता है। वे दिल्ली के लिए संतोष ट्रॉफी क्वालीफायर मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे। उनके साथ दून के आयुष राय और बागेश्वर के हरीश कार्की भी नजर आएंगे।
संतोष ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा
तीनों खिलाड़ियों को यह इनाम दिसंबर महीने में हुई दिल्ली लीग में प्रदर्शन के आधार पर मिला है। लीग के बाद 40 खिलाड़ियों को राज्य टीम के लिए छांटा गया था। करीब 15 दिन के कैंप के बाद संतोष ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा की गई।
पढ़ें, मुसीबत में हों तो मोबाइल को दें झटका, बच जाएंगे आप
शशांक, आयुष और हरीश को अंडर-20 में चुना गया। शशांक इस साल दिल्ली यूनीवर्सिटी टीम से ऑल इंडिया यूनीवर्सिटी खेल चुके हैं। शशांक लगातार दूसरे साल संतोष ट्रॉफी टीम में चुने गए हैं। वर्तमान में दिल्ली यूनाइटेड के साथ जुड़े हैं।
आयुष गढ़वाल हीरोज और हरीश कार्की हिंदुस्तान एफसी के लिए दिल्ली लीग में खेलते हैं। दोनों को पहली बार संतोष ट्रॉफी की टीम में चुना गया है।