फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें आयोग कब करेगा परिणाम जारी

Tue, 30 Jan 2024 03:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा पिछले साल 23 से 26 फरवरी के बीच कराई थी। परीक्षा परिणाम के एक सप्ताह बाद ही अभिलेख सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। राज्य लोक सेवा आयोग फरवरी में परिणाम जारी करेगा, जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। रिजल्ट जारी होने के एक सप्ताह बाद सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन होगा। फिर 15 दिन बाद साक्षात्कार कराया जाएगा।

आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा पिछले साल 23 से 26 फरवरी के बीच कराई थी। तब से अभ्यर्थी लगातार इसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। तमाम अभ्यर्थियों ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। आयोग से बात की। शासन में भी मामला रखा। आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधी काम होने के बाद अब स्क्रूटनी और रैंडम चेकिंग का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राधा रतूड़ी के रूप में मिल सकती है प्रदेश को पहली महिला मुख्य सचिव, सीएम धामी ने दिए संकेत
विज्ञापन


फरवरी के तीसरे सप्ताह से पहले आयोग इस परीक्षा का परिणाम जारी कर देगा। मुख्य परीक्षा परिणाम जारी होने के एक सप्ताह बाद सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का काम होगा। इसके 15 दिन बाद साक्षात्कार होंगे। सभी अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें