कौन सी परीक्षा कब होगी
परीक्षा का नाम पहले तय तिथि नई तिथि
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 22 जनवरी 09 अप्रैल
पीसीएस मुख्य परीक्षा 28 से 31 जनवरी 23 से 26 फरवरी
पटवारी-लेखपाल भर्ती 08 जनवरी(रद्द) 12 फरवरी
सहायक लेखाकार परीक्षा 12 फरवरी 19 फरवरी
फॉरेस्ट गार्ड के बाद दूसरी भर्तियों के भी बदलेंगे पेपर
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने तय किया है कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के बाद अब पीसीएस मुख्य परीक्षा, पटवारी-लेखपाल परीक्षा, सहायक लेखाकार परीक्षा के प्रश्न पत्र भी बदले जाएंगे। आयोग ने पहले से लाइनबद्ध सभी भर्तियों के पेपर हटा दिए हैं, जिनकी जगह नए पेपर लेंगे। उम्मीदवार भी लगातार यही मांग कर रहे थे।
जल्द जारी होगा कैलेंडर
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने तय किया है कि जल्द ही सभी संशोधन करते हुए परीक्षाओं का दूसरा कैलेंडर जारी किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
ये भी पढ़ें....Patwari Paper Leak: सहारनपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, सात आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस
बदल रहा आयोग, कड़े हो रहे इंतजाम
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह शांति बनाए रखें। आयोग उनके हित में ही काम कर रहा है। परीक्षाओं की निष्पक्षता और उत्कृष्टता के लिए आयोग सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रहा है। पूरी परीक्षाओं के समग्र संचालन को लेकर भी सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं।