फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पीसीएस परीक्षा के लिए रिक्तियों की जानकारी भेजने में विभाग सुस्त, अभ्यर्थियों को आवेदन का इंतजार

Tue, 18 Mar 2025 08:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आयोग के कैलेंडर के हिसाब से प्रदेश में पीसीएस प्री परीक्षा 25 जून को प्रस्तावित है। समय नजदीक आ रहा है लेकिन अभी तक इसका अधियाचन ही आयोग के पास नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में पीसीएस भर्ती के लिए रिक्तियों की जानकारी देने में विभागों की चाल बेहद सुस्त है। जनवरी से कार्मिक विभाग सभी विभागों को पत्र भेजकर रिक्तियों की जानकारी मांग रहा है। अब अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दो दिन पहले बैठक लेकर सभी विभागों को चेताया है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के कैलेंडर के हिसाब से प्रदेश में पीसीएस प्री परीक्षा 25 जून को प्रस्तावित है। समय नजदीक आ रहा है लेकिन अभी तक इसका अधियाचन ही आयोग के पास नहीं पहुंचा। शासन स्तर पर कार्मिक विभाग ने चार जनवरी को विभागों को पत्र भेजकर रिक्तियां मांगी थीं लेकिन विभाग बेहद सुस्त है। जानकारी देने को तैयार नहीं है। पिछले सप्ताह अपर मुख्य सचिव आनं बर्द्धन ने बैठक कर सख्त नाराजगी जताई थी। उन्होंने 13 मार्च तक सभी विभागों को रिक्तियों की जानकारी देने को कहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल; 13 IAS समेत 16 नौकरशाहों के विभागों में बदलाव, यहां देखें सूची

अब विभाग जानकारी भेज रहे हैं। जिसे एकत्र करने के बाद कार्मिक विभाग एक अधियाचन बनाकर राज्य लोक सेवा आयोग को भेजेगा। आयोग इस अधियाचन का अध्ययन करेगा। अगर इसमें कोई कमी होगी तो दूर कराएगा। इसके बाद विज्ञापन जारी होगा। अभ्यर्थियों की मांग है कि पूर्व निर्धारित 25 जून को ही प्री परीक्षा कराई जाए। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बताया कि जल्द ही अधियाचन भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें