फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाल वाटिका-1 की एक सीट के लिए अब तक आए 11 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में बच्चों के प्रवेश के लिए होड़ मची हुई है। इस बात का अंदाजा 11 दिन के आंकड़ों से ही लगाया जा सकता है। सात मार्च से कक्षा-एक और बालवाटिका- एक व तीन के लिए आवेदन शुरू किए गए थे। अभी तक कक्षा एक के लिए 9139, बालवाटिका-एक के लिए 452 और तीन के लिए 3683 आवेदन मिल चुके हैं। बालवाटिका-1 की एक सीट के लिए अब तक 11 तो कक्षा एक के लिए पांच आवेदन मिल चुके हैं। जबकि अभी आवेदन के लिए चार शेष हैं। ऐसे में यह संख्या और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन




कक्षा-एक और बालवाटिका-एक व तीन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च है। जबकि कक्षा एक की पहली मेरिट सूची 25 और बालवाटिका की पहली सूची 26 मार्च को जारी की जाएगी। ऐसे में आवेदकों की संख्या से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहली सूची के बाद दूसरी सूची का जारी होना असंभव है। देहरादून शहर के 21 में से 20 केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका-3 की 800 सीटों पर कुल 3,163 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, आईआईपी केंद्रीय विद्यालय की बालवाटिका-1 की 40 सीटों के लिए 452 आवेदन दर्ज किए गए हैं। जबकि कक्षा-एक में दाखिले के लिए भी भारी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। यहां 1,800 सीटों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कुल 9,139 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें