इसलिए बीआरओ रताकोणा तक करीब 38 किमी के हिस्से में इसी साल डामरीकरण पूरा कर देना चाहता है। इसके लिए काम जोरों पर है। रताकोणा से माणा पास तक 15 किमी का हिस्सा डामरीकरण के लिए रह जाता है, जिसे अगले साल पूरा किया जाएगा।
सड़क पर डामरीकरण होने से सेना के लिए काफी सुविधा हो जाएगी। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि माणा से माणा पास तक डबल लेन बनकर तैयार हो चुका है। रताकोणा तक इसी साल डामरीकरण भी कर दिया जाएगा। वहां से सड़क के शेष हिस्से को अगले सात तक पक्का कर दिया जाएगा।