अधिकारियों ने बताया अनुशासनहीनता
सामाजिक कार्यकर्ता मातंग मलासी का कहना है कि एक ओर बच्चे बोर्ड परीक्षा को लेकर चिंता में हैं। दूसरी ओर जिनके कंधों पर बच्चों की शिक्षा व्यवस्था का जिम्मा है वह स्कूल में ही जन्मदिन मना रही हैं।
मातंग ने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं डीईओ माध्यमिक रामेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वायरल वीडियो में शिक्षिकाएं समय के समय ही कक्षा में जन्मदिन मनाते हुए डांस करती दिख रही हैं जो अनुशासनहीनता है।
कहा कि अध्यापिका को जन्मदिन की खुशी सांझा ही करनी थी, तो मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के बच्चों के साथ विधिवत व सादगी से मनाया जा सकता था।