फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पैरालंपिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया सम्मानित

Sun, 11 Aug 2024 03:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं जिससे वह अपने खेल कौशल को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री रेखा आर्य ने पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने उत्तराखंड पैरालंपिक वॉलीबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सभी के साथ अभ्यास मैच भी खेला।उन्होंने कहा कि निश्चित ही हमारे पैरालंपिक खिलाड़ियों ने अपने खेल के जरिये अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य किया है।

विज्ञापन


आज केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज हमारे दिव्यांग खिलाड़ी अपने खेल कौशल से देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं जिससे वह अपने खेल कौशल को आगे बढ़ा रहे हैं।

Uttarakhand: सरकार गैरसैंण विधानसभा सत्र में लाएगी अनुपूरक बजट, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा कि खेल के प्रति आज लोगो की सोच में बदलाव आया है। पहले जहां खेल को निम्न स्तर का माना जाता था, आज वहीं खेल उन्हें ख्याति प्रदान कर रहा है। आज खेल के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हमारे खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सभी को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके लिए और भी बेहतर काम करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें