फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में फहरा उत्तराखंड का परचम, ये पंचायतें बनीं नंबर-1

Sat, 20 Aug 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
panchayat - फोटो : Bureau
विज्ञापन
टिहरी जिला पंचायत के अलावा बेतालघाट और बागेश्वर क्षेत्र पंचायत ने पूरे देश में परचम लहरा दिया है। केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रालय ने टिहरी जिला पंचायत के साथ ही बेतालघाट और बागेश्वर क्षेत्र पंचायत को ‘पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार’ के लिए चयनित करने के साथ ही पुरस्कार की धनराशि भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सभी पुरस्कार के रूप में एक करोड़ 26 लाख रुपये की धनराशि भी राज्य सरकार को जारी कर दी है। जिसमें चार ग्राम पंचायत भी शामिल हैं।

निदेशक पंचायतीराज सुशील कुमार के मुताबिक केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से चयनित टिहरी जिला पंचायत को पुरस्कार के रूप में 50 लाख रुपये और दो क्षेत्र पंचायतों बेतालघाट व बागेश्वर के लिए 25-25 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में जारी किए गए हैं।

मंत्रालय ने राज्य की सर्वश्रेष्ठ चार ग्राम पंचायतों कंधला, हालदू चौरचिना, कुकरेड़ा और निमस को भी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार के लिए चयनित होने पर दो ग्राम पंचायतों कंधला और हालदू चौरचिना को आठ-आठ लाख रुपये, जबकि बाकी दो ग्राम पंचायतों कुकरेड़ा और निमस को पांच-पांच लाख रुपये दिए गए हैं। पुरस्कार राशि से पंचायतों में तमाम विकास कार्य कराएं जाएंगे, ताकि लोगों को और अधिक बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें