फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Panchayat Chunav: निर्विरोध चुने गए 22,429 प्रत्याशी, जीत के प्रमाणपत्र मिलने शुरू

Tue, 15 Jul 2025 10:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर निर्विरोध चुने गए 22,429 प्रत्याशियों में से जिला पंचायत सदस्य के आठ, प्रधान के 1361, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 240 और सदस्य ग्राम पंचायत के 20, 820 शामिल हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुने गए 22,429 प्रत्याशियों को जीत के प्रमाणपत्र मिलने शुरू हो गए हैं। जिलावार ऐसे प्रत्याशी अपने प्रमाणपत्र ले सकते हैं।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर निर्विरोध चुने गए 22,429 प्रत्याशियों में से जिला पंचायत सदस्य के आठ, प्रधान के 1361, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 240 और सदस्य ग्राम पंचायत के 20, 820 शामिल हैं। इन सभी को जिलावार निर्विरोध चुने जाने के बाद निर्वाचन प्रमाणपत्र मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पहले दिन प्रदेशभर में प्रत्याशियों ने अपने प्रमाणपत्र लिए हैं। जो रह गए हैं, वे संबंधित चुनाव अधिकारी से संपर्क करके अपने प्रमाणपत्र ले लें। सभी आरओ के स्तर पर प्रमाणपत्र तैयार कर लिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय: शासन ने कुलपति, कुल सचिव का वेतन रोका, कर्मचारियों के लिए जारी किया बजट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें