चुनाव खर्च की दरों में ये हुए बदलाव
| पद |
दरें पहले |
दरें अब |
| सदस्य, ग्राम पंचायत |
10,000 |
10,000 |
| उप प्रधान |
15,000 |
15,000 |
| प्रधान |
50,000 |
75,000 |
| सदस्य, क्षेत्र पंचायत |
50,000 |
75,000 |
| सदस्य, जिला पंचायत |
1,40,000 |
2,00,000 |
| कनिष्ठ उप प्रमुख |
50,000 |
75,000 |
| ज्येष्ठ उप प्रमुख |
60,000 |
1,00,000 |
| प्रमुख, क्षेत्र पंचायत |
1,40,000 |
2,00,000 |
| उपाध्यक्ष, जिला पंचायत |
2,50,000 |
3,00,000 |
| अध्यक्ष, जिला पंचायत |
3,50,000 |
4,00,000 |
पंचायत चुनाव नामांकन के साथ देना होगा शपथपत्र
पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश में अभी तक यूपी के जमाने की नियमावली चल रही थी। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने उत्तराखंड पंचायत निर्वाचन (नामांकन के संबंध में अनुपूरक और आनुषंगिक उपबंध) आदेश 2024 जारी कर दिया। इसके तहत पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के साथ एक शपथ देना होगा, जिसमें उन्हें अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी देनी होगी।