फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Election: उत्तराखंड में आज थमेगा पहले चरण के प्रचार का शोर, आठ पोलिंग पार्टियां रवाना

Tue, 22 Jul 2025 01:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Panchayat Election 2025: पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनाव 24 जुलाई को होगा। मतदान समापन के समय से 48 घंटे पूर्व यानी मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
विज्ञापन
रवाना होती पोलिंग पार्टी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मंगलवार की शाम से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। सोमवार को सबसे दूरस्थ क्षेत्र के लिए आठ पोलिंग पार्टियां भी रवाना कर दी गईं।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनाव 24 जुलाई को होगा। मतदान समापन के समय से 48 घंटे पूर्व यानी मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही कर सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार पैदल दूरी के हिसाब से पोलिंग पार्टियों को तीन श्रेणी में बांटा है। पहली 10 किलोमीटर से अधिक की पैदल दूरी वाली आठ पोलिंग पार्टियां सोमवार को गंतव्य की ओर रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन


Uttarakhand: मौसम की चुनौती को देखते हुए आयोग कराएगा पुनर्मतदान...पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने


 

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि पिथौरागढ़ के मुनस्यारी विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्रों की तीन और चमोली के ज्योतिर्मठ की पांच पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना की गईं। ये पार्टियां 23 जुलाई तक पहुंचेंगी। दूसरी 5-10 किमी पैदल दूरी श्रेणी की पोलिंग पार्टियां मंगलवार को और 0-5 किलोमीटर पैदल दूरी की पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना की जाएंगी। चुनाव प्रेक्षक भी दो दिन पहले अपने मतदान क्षेत्र में पहुंचेंगे।

मानसून, आपदा से बचाव के इंतजाम
मौसम की चुनौतियों को देखते हुए पोलिंग पार्टियों को मानसून, आपदा से बचाव के इंतजाम के साथ भेजा जा रहा है। आयोग के सचिव राहुल गोयल के मुताबिक, पोलिंग पार्टियों को छाता, बरसाती, जरूरी दवाएं, खाद्य पदार्थों, छड़ी, टॉर्च आदि के साथ रवाना किया जा रहा है। सभी के रास्तों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग भी लगातार निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें