फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Panchayat Election: प्रचार का शोर थमा, 497 पोलिंग पार्टियां रवाना, 24 को मतदान

Tue, 22 Jul 2025 08:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सोमवार को आठ पोलिंग पार्टियां भेजी गई थीं। मंगलवार को 497 पार्टियां रवाना की गईं। बुधवार को बाकी 5300 से अधिक पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को 497 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इसके साथ ही प्रचार का शोर भी थम गया। बृहस्पतिवार को पहले चरण का मतदान होगा।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि सोमवार को आठ पोलिंग पार्टियां भेजी गई थीं। मंगलवार को 497 पार्टियां रवाना की गईं। बुधवार को बाकी 5300 से अधिक पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान में 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा।

पहले चरण में 24 जुलाई को सदस्य ग्राम पंचायत के 2247, प्रधान के 9731, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 4980 और सदस्य जिला पंचायत के 871 प्रत्याशियों का चुनाव होगा। मंगलवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर प्रचार कर सकते हैं। सचिव गोयल ने बताया कि सभी प्रेक्षक भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

Uttarakhand: नहीं खुला चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे, रास्ता बंद होने से फंसी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन

15.77 करोड़ की शराब, मादक पदार्थ बरामद

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, प्रदेश में पुलिस-आबकारी की ओर से चल रहे अभियान का असर देखने को मिला है। अब तक 15,67,77,096 रुपये की शराब, मादक पदार्थ, नकदी जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें