इन विकासखंडों में आज होगा मतदान
अल्मोड़ा के ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया। ऊधमसिंह नगर के खटीमा, सितारगंज, गदरपुर व बाजपुर। चंपावत के लोहाघाट एवं पाटी। पिथौरागढ़ के धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी और कनालीछीना। नैनीताल के बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़ और धारी। बागेश्वर के बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट। उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला व नौगांव। चमोली के देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ व नारायणबगड़। टिहरी गढ़वाल के जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार व भिलंगना। देहरादून के चकराता, कालसी व विकासनगर। पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर व पोखड़ा और रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ, जखोली व अगस्त्यमुनि।
किस जिले में कितने पोलिंग बूथ पर मतदान
जिला पोलिंग बूथ
अल्मोड़ा 649
बागेश्वर 461
चंपावत 182
चमोली 258
देहरादून 509
नैनीताल 312
पौड़ी 642
पिथौरागढ़ 378
रुद्रप्रयाग 459
उत्तरकाशी 272
यूएस नगर 922
टिहरी 779
इन पदों के लिए इतने प्रत्याशी मैदान में
पदनाम पदों की संख्या प्रत्याशी
सदस्य, ग्राम पंचायत 948 2247
प्रधान, ग्राम पंचायत 3393 9731
सदस्य, क्षेत्र पंचायत 1507 4980
सदस्य, जिला पंचायत 201 871
कुल 6049 17,829