फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Panchayat Election: सभी 12 जिलों में पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न, आचार संहिता खत्म

Fri, 01 Aug 2025 07:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

22,429 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 32,907 पद रिक्त रह गए थे। 11,082 पदों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया था।
विज्ञापन
उत्तराखंड पंचायत चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न हो गए हैँ। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों में लगाई गई आचार संहिता को निष्प्रभावी कर दिया है। 

विज्ञापन


इस बार 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में चुनाव कराए गए थे। जिसकी मतगणना गुरुवार को शुरू हुई थी। आज शाम तक सभी जिलों से नतीजे जारी होने के बाद आचार संहिता को हटा दिया गया है। 

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार प्रधान के 7,499, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2,974, सदस्य जिला पंचायत के 358 और सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पदों को मिलाकर कुल 66,418 पदों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इनमें से 22,429 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 32,907 पद रिक्त रह गए थे। 11,082 पदों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया था। इनके सापेक्ष 32,580 मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: चुनाव परिणामों से कांग्रेस उत्साहित, करन माहरा ने जनता का जताया आभार, भाजपा पर साधा निशाना


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें