फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019 : नदारद रहे 269 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 10 Oct 2019 11:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सी रविशंकर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
देहरादून जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सी. रविशंकर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे 269 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


इसमें पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट, 80 पीठासीन अधिकारी, 43 मतदान अधिकारी प्रथम, 51 मतदान अधिकारी द्वितीय, 46 मतदान अधिकारी तृतीय, 44 मतदान अधिकारी चतुर्थ शामिल हैं। सभी को एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। तय समय पर स्पष्टीकरण नहीं देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पौड़ी में छह कार्मिक रहे नदारद, स्पष्टीकरण तलब

 

पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के मतदान कार्मिकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का बुधवार को आयोजन किया गया। इसमें कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन की जानकारी दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ ने मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यशाला से अनुपस्थित रहने वाले छह कर्मियों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया गया है।  

विज्ञापन

बुधवार को मुख्यालय के संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि कार्मिकों को दायित्वों का निर्वहन निर्भीकता के साथ करना है। प्रशिक्षण में छह कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनमें तीन तृतीय मतदान अधिकारी और तीन चतुर्थ मतदान अधिकारी शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नदारद कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
 

प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण स्वजल दीपक रावत ने पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, तृतीय मतदान अधिकारी व चतुर्थ मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान प्रभारी अधिकारी मतदान व मतगणना प्रशिक्षण/डीपीआरओ एमएम खान, सहायक प्रभारी पंकज जैन व डा. राजेश पचौरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें