बता दें कि पांच अक्टूबर को भी पहले चरण के मतदान के दौरान अल्मोड़ा में ताकुला चौकी में तैनात पुलिस के जवान प्रयागवती प्रसाद ने ब्रीफिंग के लिए सोमेश्वर जाते वक्त रास्ते में रनमन के पास रायफल से गोली चला दी थी।
चर्चा थी कि जवान उस वक्त नशे में था। गोली चलाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जवान को निलंबित कर दिया था।