प्रधान पति सरफराज ने अनहोनी से बचने को अपनी पत्नी एवं निर्वतमान प्रधान शहनाज के साथ-साथ अपने छोटे भाई की पत्नी हिना का भी पर्चा भरवा दिया। सोमवार को चुनाव जीतने के बाद हिना ने बताया कि वह ग्रेजुएट हैं। गांव के विकास के लिए वह नई योजनाए बनाएंगी।
निर्वतमान प्रधान शहनाज ने अपनी देवरानी की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने उनके कराये काम एवं इमानदारी के कारण ही उन्हे फिर से जीत का मुंह दिखाया है। उन्होंने ग्रामीणों का आभार जताया।