फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि और निम मिलकर हिमालय में ढूंढेंगे दुर्लभ जड़ी-बूटी, मई-जून में शुरू होगा अभियान

Mon, 21 Oct 2019 05:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, उत्तरकाशी
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) ने अब हिमालय में दुर्लभ वनस्पतियों और जड़ी बूटियों की खोज का बीड़ा उठाया है। निम के इस अभियान में योग गुरु स्वामी रामदेव का पतंजलि संस्थान भी शामिल है।

विज्ञापन


दोनों संस्थान जल्द ही एमओयू साइन करेंगे। अगले वर्ष मई-जून में दोनों संस्थानों की संयुक्त टीम गंगोत्री हिमालय के रक्तवन क्षेत्र से अभियान का शुभारंभ करेगी। निम के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि निम द्वारा अपने पर्वतारोहण अनुभव का प्रयोग अब मानव जाति के विकास से जुड़ी खोजों में करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

इस क्रम में बीते 19 अक्तूबर को उन्होंने हिमालय में छुपी वनस्पतियों और जड़ी बूटियों की खोज करने के लिए पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की थी, जिसमें आचार्य बालकृष्ण ने अभियान से जुड़ने पर सहमति देने के साथ ही स्वयं भी इसका हिस्सा बनने की इच्छा जताई है।

इसके तहत जल्द ही एमओयू साइन करने की तैयारी की जा रही है। अभियान के पहले चरण में निम द्वारा पतंजलि के वनस्पति वैज्ञानिकों को पर्वतारोहण का बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद दोनों संस्थानों का संयुक्त दल अगले वर्ष मई-जून में गंगोत्री हिमालय के रक्तवन क्षेत्र से अपने अभियान की शुरूआत करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें