उत्तराखंड पंचायत चुनाव निपट चुके हैं। लेकिन विवाद अभी भी जारी हैं। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में चुनाव में हारे और जीते प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
समकोट गांव के हारे प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थक बलवंत सिंह ने मल्ला समकोट के दुर्गा सिंह और अन्य की पिटाई कर दी। दुर्गा सिंह ने मुनस्यारी अस्पताल पहुंच कर मेडिकल बनाने के बाद तेजम चौकी में तहरीर दी है। गांव मे हो रही मारपीट से लोगों में खौफ है।