फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: तीन सदस्यीय समिति का गठन, भाजपा 19 को करेगी प्रत्याशियों का एलान

Sun, 15 Sep 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

- पैनल तैयार करने को हर जिले के लिए समिति का किया गठन
- जनपदों में जाकर 18 सितंबर तक पैनल तैयार कर संगठन को सौंपे जाएंगे
विज्ञापन
अजय भट्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा सभी जनपदों में जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा 19 सितंबर को कर देगी। प्रत्याशियों के चयन के लिए पैनल तैयार करने को जिलावार तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति की कमान संबंधित जनपद के प्रभारी को सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने समिति को तुरंत क्षेत्र में जाकर जिला व मंडल संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक करके टिकट के दावेदारों के नामों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


बकौल भट्ट, समिति को हर हाल में 8 सितंबर तक जनपदों में जाकर बैठक करने और 19 सितंबर को सुबह तक पैनल सौंप देंगे। उसी दिन शाम को पंचायत चुनाव को लेकर गठित पांच सदस्यीय समिति की बैठक में विचार विमर्श के बाद प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर जारी कर दी जाएगी। शनिवार प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई, जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन हुआ। बैठक में समिति के संयोजक व राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सदस्य नरेश बंसल, नीरू देवी के अलावा प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, खजानदास, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, कुलदीप कुमार समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता और दायित्वधारी उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने समितियों में शामिल सभी दायित्वधारियों को जनपदों में जाकर जिला व मंडल इकाइयों से समन्वय बताते हुए पैनल तैयार करने को कहा।

विज्ञापन

पंचायतों और बीडीसी का जिम्मा जिला संगठनों को सौंपा

प्रदेश संगठन ने पंचायतों और क्षेत्र पंचायत समितियों (बीडीसी) के चुनाव में प्रत्याशी चयन का जिम्मा जिला व मंडल इकाइयों के विवेक पर छोड़ दिया है। इसमें प्रदेश नेतृत्व कोई दखल नहीं देगा। लेकिन क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में उतारे जाने वाले प्रत्याशी प्रदेश नेतृत्व ही तय करेगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर गठित समिति प्रत्याशी का चयन करेगी।
 
पैनल तैयार करने को जनपद समितियां 
उत्तरकाशी: ज्योति प्रसाद गैरोला, महावीर रांगड़, रविंद्र कटारिया।
टिहरी: कुसुम कंडवाल, रिपुदमन सिंह रावत, कृष्ण कुमार सिंघल। 
चमोली: अतर सिंह तोमर, सीएम नौटियाल, रोशन लाल सेमवाल।
रुद्रप्रयाग: राजेंद्र अंथवाल, हयात सिंह माहरा, घनानंद घन्ना भाई।
पौड़ी: कैलाश पंत, विरेंद्र बिष्ट, अब्बल सिंह बिष्ट।
देहरादून: नरेश बंसल, राम किशन सिंह रावत, दीप्ति रावत।
पिथौरागढ़: राजेंद्र भंडारी, सुरेश परिहार, राजेश कुमार।
चंपावत: राजकुमारी गिरी, अशोक खत्री, अजय राजौर।
बागेश्वर: कैलाश शर्मा, शमशेर सिंह सत्याल, जितेंद्र रावत मोनी।
अल्मोड़ा: केदार जोशी, गजराज सिंह बिष्ट, रेनू अधिकारी।
ऊधमिसंह नगर: कुलदीप कुमार, प्रकाश हबोला, विनोद आर्य।
नैनीताल: आशीष गुप्ता, दान सिंह रावत व राजकुमार पुरोहित।

प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि जिस पंचायत निर्विरोध निर्वाचन होगा, उसे एक लाख का ईनाम दिया जाएगा। पार्टी ने बीडीसी और प्रधान के चुनाव का जिम्मा जिला संगठन को सौंपा है। ये चुनाव पार्टी के पक्ष में होंगे। कार्यकर्ता चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है। - अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें