फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : बीसीसीआई गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने के निर्देश, गलत जानकारी देने वाले क्रिकेटरों पर शिकंजा

Mon, 27 Apr 2020 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में कंप्यूटराइज्ड जन्म प्रमाणपत्र किया अनिवार्य
  • बीसीसीआई की गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने के निर्देश
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयु व जन्म स्थान की जानकारी में गड़बड़ी करने वाले क्रिकेटरों पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीएयू ने अब क्रिकेटरों के रजिस्ट्रेशन के लिए कंप्यूटराइज्ड जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया है। मैनुअल प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लॉकडाउन के बाद यह नियम सख्ती से लागू होगा।

विज्ञापन


सीएयू सचिव महिम वर्मा ने जिला एसोसिएशन को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। जिनमें कहा गया कि बीसीसीआई की इस गाइडलाइन को पिछले वर्ष लागू करने को कहा गया था, लेकिन एसोसिएशन में इसका पालन नहीं हो सका। अब कोताही न बरती जाए।

कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके मैनुअल जन्म प्रमाणपत्र जमा है। उन्हें लॉकडाउन के बाद कंप्यूटराइज्ड प्रमाणपत्र जमा कराना होगा।

क्यों जरूरी है यह नियम

रजिस्ट्रेशन कराने वाले कई खिलाड़ियों की आयु व जन्म स्थान को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। आरोप लगते रहे कि उन्होंने फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र बनवाए। इसमें आयु गलत दर्शाना व मूलरूप से यहां का न होने के आरोप भी शामिल रहे। इसलिए कंप्यूटराइज्ड प्रमाणपत्र बनने के बाद गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें