फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ऑपरेशन कालनेमि...अब तक 5500 का हुआ सत्यापन, और अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा अभियान

Sun, 07 Sep 2025 09:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून में 922 लोगों का सत्यापन हुआ जिसमें से चार लोग गिरफ्तार हुए। बीएसएफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया।
विज्ञापन
ढोंगी बाबा गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू हुआ ऑपरेशन कालनेमि अब और प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। यह जानकारी आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने ऑपरेशन के तह अब तक की कार्रवाइयों को बताते हुए दी। अब तक इस ऑपरेशन के तहत सभी जिलों में 5500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया गया है। इनमें 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि पकड़ में आए बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया।

विज्ञापन


डॉ. भरणे रविवार को पटेलभवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कालनेमि ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है। बताया है कि पुलिस किसी भी ऐसे तत्व को बख्शने के पक्ष में नहीं है, जो देवभूमि की पवित्रता और जनता की आस्था के साथ छल करता है। इसे लेकर शासन से भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें अब एक समिति का गठन भी मुख्यालय स्तर पर कर दिया गया है। यह समिति हर दिन की कार्रवाई पर नजर रखने के साथ-साथ शासन को भी प्रत्येक दिन की रिपोर्ट दे रही है। अब तक हरिद्वार में सबसे अधिक 2704 लोगों का सत्यापन किया गया है। इनमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Uttarakhand Weather: दून समेत तीन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, मलबा आने से 284 सड़कें बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही देहरादून में 922 लोगों का सत्यापन हुआ जिसमें से चार लोग गिरफ्तार हुए। बीएसएफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया। अब तक की कार्रवाई में कुल 1182 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। आईजी ने बताया कि टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी लगातार कार्रवाई चल रही है। इसके लिए अब सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे इस अभियान को प्राथमिकता पर रखते हुए और प्रभावी ढंग से चलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें