फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी में प्रधान पति के फार्म में अचानक हुई एक हजार मु़र्गियों की मौत, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Tue, 15 Dec 2020 09:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी

सार

  • पौड़ी ब्लाक के अयाल ग्राम पंचायत का मामला
  • ग्राम प्रधान ने राजस्व पुलिस में दो प्रवासियों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी के ग्राम पंचायत अयाल में प्रधान पति के फार्म में अचानक एक हजार मुर्गियां मर गईं। ग्राम प्रधान की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने गांव के दो प्रवासी ग्रामीणों पर जीव-जंतु की हत्या सहित अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर किया। राजस्व पुलिस ने कहा कि जांच के लिए मुर्गियों के सैंपल लिए गए हैं। मेडिकल जांच की रिपोर्ट के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


पौड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत अयाल की प्रधान रीना देवी ने बताया कि उनके पति कालीचरण ने स्वरोजगार ऋण लेकर गांव में एक मुर्गी फार्म बनाया है, जिसमें एक हजार से अधिक मुर्गियां थीं, लेकिन गांव के दो प्रवासी पंचायत के काम में हर समय दखलअंदाजी करते हैं।

चंडीगढ़ के रहने वाले दोनों प्रवासियाें में से एक ध्यान सिंह ने सात दिसंबर को घर आकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मुर्गी फार्म बंद कराए जाने की बात कही थी। प्रधान ने बताया कि नौ दिसंबर की शाम को शादी समारोह में चले गए। 10 दिसंबर को पता चला की कई मुर्गियां फार्म में मरी हुई हैं।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि करीब तीन लाख के कीमत की मुर्गियों मर गई हैं। पेडुलस्यूं दो के राजस्व उपनिरीक्षक कैलाश रवि ने बताया कि ग्राम प्रधान की शिकायत पर चंडीगढ़ के रहने वाले प्रवासी ध्यान सिंह व सुरेंद्र सिंह के खिलाफ जीव-जंतु हत्या, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मामले में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कमल रावत ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें