- सात नवंबर को नैनीताल क्लब में आयोजित होगी वित्तीय साक्षरता कार्यशाला
देहरादून। उत्तराखंड में वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ लेखांकन पद्धतियों को सशक्त बनाने के वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सात नवंबर को नैनीताल क्लब में यह कार्यशाला होगी।
भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की ओर से राज्य सरकार के लेखों की गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्यशाला आयोजित कर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ), कोषागार अधिकारियों व बजट प्रभारी अधिकारियों को संवेदनशील उप नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सरकारी लेखे) जयंत सिन्हा के मार्गदर्शन में सात नवंबर को नैनीताल प्रशिक्षण कार्यशाला होगी। ब्यूरो