फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजकीय नर्सिंग कॉलेजों को मिलीं सात नई फैकल्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
- चयनित एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर को दी गई प्रथम तैनाती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राजकीय नर्सिंग कॉलेजों को सात नई फैकल्टी मिलीं हैं। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित सात फैकल्टी को विभिन्न कॉलेजों में प्रथम तैनाती दी गई, जिसमें एक प्रोफेसर और छह एसोसिएट प्रोफेसर शामिल है। नर्सिंग कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को संकाय सदस्य मिलने से उन्हें पठन-पाठन और प्रशिक्षण में समस्या नहीं आएगी।
राज्य सरकार राजकीय मेडिकल कॉलेजों के साथ ही नर्सिंग कॉलेजों में संकाय सदस्यों की कमी को दूर करने में जुटी है। मेडिकल व नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय शिक्षण व प्रशिक्षण मिल सके। इसी कड़ी में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर (नर्सिंग) के पदों पर चयनित सात अभ्यर्थियों को प्रदेशभर के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में प्रथम तैनाती दे दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर (नर्सिंग) के पद पर चयनित चक्रपाणी चतुर्वेदी को राजकीय नर्सिंग कॉलेज चंपावत में प्रथम तैनाती दी गई है। एसोसिएट प्रोफेसर (नर्सिंग) के पद पर चयनित रोजलिन लिली जैन को राजकीय नर्सिंग कॉलेज टिहरी, दीपिका शर्मा को चंपावत, श्वेता को बाजपुर, आशुतोष कुंवर को पिथौरागढ़, मीना को पौड़ी और ज्योति गोदियाल को राजकीय नर्सिंग कॉलेज कोठगी रुद्रप्रयाग में प्रथम तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

......
कोट
राज्य सरकार राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में गुणवत्तापरक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। इस दिशा में सरकार ने संकाय सदस्यों के शतप्रतिशत पदों को भरने का निर्णय लिया है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर (नर्सिंग) के सात अभ्यर्थियों को प्रथम तैनाती दे दी है। इससे पहले नर्सिंग कॉलेजों में 26 नर्सिंग ट्यूटरों को प्रथम तैनाती दी जा चुकी है। -डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें