फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो डालने वाले अफसर को हटाया

Fri, 01 May 2020 09:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग

सार

  • सीडीओ की जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन की ओर से बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो डालने के आरोपी अफसर को पद से हटा दिया गया है। सीडीओ की जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने यह कार्रवाई की। आरोपी अफसर से तीन दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

विज्ञापन


लॉकडाउन और सोशल डिस्टेसिंग के पालन की निगरानी के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल की पहल पर कोविड-19 व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप में सीडीओ, डीडीओ, बीडीओ, सीएमओ, डीडीओ, सीबीओ, एसीओ समेत अन्य जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन

अधिकारी ने रात के वक्त इसमें अपनी अश्लील फोटो डाल दी

डीएम इसी ग्रुप के जरिये जरूरी निर्देश भी दे रहे थे, लेकिन बीते सप्ताह ग्रुप में शामिल एक ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ने रात के वक्त इसमें अपनी अश्लील फोटो डाल दी। अगली सुबह जैसे ही अधिकारियों ने मोबाइल खोले हर कोई इस फोटो को देखकर दंग रह गया।

डीएम ने मामले की जांच सीडीओ को सौंपी थी। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने ब्लाक स्तरीय अधिकारी को उनके पद से हटा दिया। स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी। यह अफसर दो माह बाद ही सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें