इससे कई सेना के जवान अवकाश खत्म होने के बाद भी घरों में हैं, लेकिन अब सेना इन सैनिकों को रिकॉल लेटर भेज रही है।
हालांकि कोई भी जवान सीधे ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाएगा। सैन्य सूत्रों के मुताबिक देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले गढ़वाल राइफल्स व गढ़वाल स्काउट के सहस्रधारा स्थित गढ़वाल रेजीमेंटल सेंटर के गर्ल्स व ब्वायज हॉस्टल में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।
सब एरिया के महेंद्र ग्राउंड में भी टेंट लगाकर क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां जवानों को कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। मेडिकल जांच के बाद उन्हें विशेष वाहनों से यूनिटों में भेजा जाएगा।