फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अब लोगों को ‘वर्केशन’ का न्योता, खूबसूरत वादियों में काम के साथ मिलेगा आराम का मौका

Wed, 30 Sep 2020 11:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पर्यटकों को कार्य संग विश्राम की सुविधा उपलब्ध करा रहा पर्यटन विभाग
विज्ञापन
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम से ऊब चुके लोगों को पर्यटन विभाग उत्तराखंड की मनमोहक वादियों में कार्य संग विश्राम ‘वर्केशन’ का न्योता दे रहा है। पर्यटकों को बताया जा रहा है कि उत्तराखंड काम के साथ विश्राम के लिए शानदार डेस्टिनेशन है।

विज्ञापन


पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि पर्यटन विभाग ‘वर्केशन’ को प्रोत्साहित करने पर काम कर रहा है। इसके तहत लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर वर्केशन के तहत उत्तराखंड की मनमोहक वादियों में रह कर ऑफिस का काम कर सकते हैं।


उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बहुत से होम स्टे, होटल और रिसॉर्ट हैं, जो पर्यटकों को खुशनुमा माहौल में, बजट के मुताबिक वर्केशन पैकेज उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं, फॉरअवे रेंज रिसॉर्ट के ऋषि ने बताया कि वर्केशन कंसेप्ट के तहत अगस्त में 44 प्रतिशत औसत आक्यूपेंसी रही है।
विज्ञापन


दिल्ली से कई लोग परिवार के साथ काम और विश्राम के लिए आए हैं। जबकि ईको हैरीमैन्स होमस्टे चलाने वाले विक्की मनराल ने बताया कि इन दिनों वर्केशन के लिए काफी लोग संपर्क कर रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

गंगा की लहरों का आंनद उठा रहे पर्यटक 

बीते शनिवार से तीर्थनगरी में राफ्टिंग की गतिविधियां शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़नी शुरू हो गई है। दिल्ली, हरियाणा आदि क्षेत्रों से आ रहे पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं।

तीर्थनगरी के स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। बीते शनिवार से अब तक करीब ढाई हजार से अधिक सैलानियों ने राफ्टिंग का आनंद लिया। बुधवार को भी गंगा में सुबह से लेकर शाम तक रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती दिखाई दीं।

राफ्ट संचालक जीतपाल सिंह, राज सिंह, अनुभव पयाल, हुक्कम सिंह रावत ने बताया कि राफ्टिंग शुरू होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब तो उन्हें ऑनलाइन बुकिंग भी मिलनी शुरू हो गई है। बताया कि बुधवार को करीब 500 पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें