फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: पुलिस को चकमा देकर मतदान कर मतपत्र का फोन से खींचा फोटो, मतदाता गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Jan 2025 09:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

नगर के वार्ड संख्या-14 जौनपुर के मतदान केंद्र हैप्पी होम पब्लिक स्कूल में बने बूथ संख्या-34 में मतदान के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पीठासीन अधिकारी शशिभूषण सैनी ने मतदान कर रहे मतदाता आमपड़ाव निवासी फाजिल विकार को मोबाइल समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था में सेंधमारी कर एक मतदाता न केवल मोबाइल फोन समेत मतदान बूथ में दाखिल हो गया, बल्कि मतदान के बाद मतपत्र का फोटो भी खींच लिया। पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर मतदाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मतदाता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


नगर के वार्ड संख्या-14 जौनपुर के मतदान केंद्र हैप्पी होम पब्लिक स्कूल में बने बूथ संख्या-34 में मतदान के दौरान सुबह 11:45 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पीठासीन अधिकारी शशिभूषण सैनी ने मतदान कर रहे मतदाता आमपड़ाव निवासी फाजिल विकार को मोबाइल समेत पकड़ लिया। पीठासीन अधिकारी ने मतदाता को ड्यूटी पर तैनात सिपाही दिगंबर सिंह के सुपुर्द कर दिया। जांच में सामने आया कि फाजिल वकार ने मतदान करने के बाद मोबाइल से मतपत्र का फोटो खींचा था।

Nikay Chunav: रुड़की में मतदान बंद करने को लेकर बवाल, पुलिस ने फटकारी लाठियां, भगदड़ में कई घायल
विज्ञापन


जिसका आभास होने पर पीठासीन अधिकारी ने उसे पकड़ लिया। मतदाता को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर उसके खिलाफ धारा 128, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


वहीं, कई जगहों पर मतदाता मोबाइल लेकर मतदान करने पहुंचे थे। गेट पर तैनात पुलिसकर्मी खासतौर पर मतदाताओं को मोबाइल ले जाने से रोकते रहे। मतदाता पुलिसकर्मियों को अपने पास मोबाइल रखने और वापसी में लौटाने के लिए कहते नजर आए। पुलिसकर्मियों द्वारा दो टूक मना करने पर कुछ मतदाता केंद्र के बाहर अपने किसी परिचित को मोबाइल देते तो कई लौटते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें