फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, इसी आखिरी सप्ताह में अधिसूचना जारी करने की तैयारी

Sun, 22 Dec 2024 04:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शहरी विकास विभाग ने 14 दिसंबर को नगर निकायों के मेयर, अध्यक्ष पदों के लिए अनंतिम अधिसूचना जारी की थी। इस पर आपत्तियों की सुनवाई करते हुए 25 या 26 दिसंबर को आयोग से चुनाव की अधिसूचना जारी होने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। शहरी विकास निदेशालय ने सभी आपत्तियों का निपटारा देर रात तक जारी रखा। रविवार को निदेशालय अपनी रिपोर्ट शासन को भेज देगा, जिसके आधार पर सोमवार को अंतिम अधिसूचना जारी हो सकती है।

विज्ञापन


प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी आखिरी सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तैयारी है। शहरी विकास विभाग ने 14 दिसंबर को नगर निकायों के मेयर, अध्यक्ष पदों के लिए अनंतिम अधिसूचना जारी की थी। इस पर आपत्तियों की सुनवाई करते हुए 25 या 26 दिसंबर को आयोग से चुनाव की अधिसूचना जारी होने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा पर्यवेक्षकों ने तैयार किए नामों के पैनल, 25-26 दिसंबर को होगा मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन


100 निकायों की आपत्तियों का निपटारा करके निदेशालय अपनी रिपोर्ट रविवार को ही शासन को भेजने की तैयारी में है ताकि सोमवार या मंगलवार तक अंतिम अधिसूचना जारी हो सके। इसी हिसाब से तैयारियां आगे बढ़ रही हैं।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें