फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Nikay Chunav: टिकट कटने से कांग्रेस में नहीं थम रहे विरोध के स्वर, अब रूठों को मनाएगी पार्टी

Wed, 01 Jan 2025 03:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के उम्मीदवारों ने चुनावी रण में मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन दूसरी तरफ टिकट न मिलने के कारण रूठों से कांग्रेस भी असहज हो रही है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में विरोध के स्वर थम नहीं रहे हैं। डैमेज कंट्रोल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस रूठों को मनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नाराज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे।

माहरा ने कहा, इस समय हमारी बड़ी लड़ाई भर्ती घोटाला और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के उम्मीदवारों ने चुनावी रण में मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन दूसरी तरफ टिकट न मिलने के कारण रूठों से कांग्रेस भी असहज हो रही है।

विज्ञापन


पार्टी छोड़ने की दी धमकी

जिलों में टिकट आवंटन को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी मेयर पद पर पत्नी का टिकट कटने से पार्टी छोड़ने की धमकी दे चुके हैं। इसी तरह देहरादून, पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में टिकट आवंटन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नए साल में लोगों को मिलेंगी ये बड़ी सौगातें, नई पहलों की अमर उजाल ने की पड़ताल, पढ़ें ये रिपोर्ट

प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि हाईकमान के फैसले के अनुसार मेयर पद पर प्रत्याशी घोषित किए गए, जबकि नगर पालिका व नगर पंचायतों के टिकट प्रदेश समन्वय समिति में गहन मंथन के बाद तय किया गया। कहा, टिकट न मिलने से नाराज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस समय हमारी बड़ी लड़ाई लड़नी है। जो भर्ती घोटाला, महिलाओं पर अत्याचार व देश में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें