फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: कांग्रेस ने गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में नियुक्त किए पर्यवेक्षक, इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 08 Jan 2025 10:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण को गढ़वाल मंडल में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृति किया। उनसे अपेक्षा की गई है कि वह पार्टी लाइन के तहत विचार-विमर्श के बाद मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव प्रबंधन के लिए गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी को शामिल किया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और प्रदेश सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित को गढ़वाल मंडल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट व पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल को कुमाऊं मंडल का पर्यवेक्षक बनाया गया।

Uttarakhand: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नए 28 सीओ को मिली तैनाती, 18 के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण को गढ़वाल मंडल में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृति किया। उनसे अपेक्षा की गई है कि वह पार्टी लाइन के तहत विचार-विमर्श के बाद मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे। सोनिया आनंद रावत को मसूरी नगर पालिका क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें