फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरबर्टपुर में पिकअप और कार की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पिकअप चालक पर संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक जनवरी को उनका बेटा योगेश (30) अपनी कार से विकासनगर से ड्यूटी पूरी कर अपने घर धर्मावाला आ रहा था। हरबर्टपुर में अनुराग नर्सरी के पास एक पिकअप ने तेजी और लापरवाही से गलत दिशा में आकर उनके बेटे की कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनके बेटे को गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पिकअप चालक की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें