नगर निगम दून के वार्ड-75 लोहिया नगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी सबसे बड़ा मतदान केंद्र है। इस केंद्र में दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें बूथ-दो पर 1330 और बूथ-एक में 1323 मतदाता अपना वोट डालेंगे। जबकि वार्ड-86 सेवलाकलां के अंतर्गत मुक्तेश्वर एकेडमी बूथ-दो सबसे छोटा मतदान केंद्र है। इस बूथ पर मतदाताओं की संख्या 136 है।
जिला में निकायवार मतदान स्थल व मतदाताओं का ब्योरा
निकाय वार्ड मतदान स्थल मतदाता
नगर निगम दून 100 671 628398
नगर नगर ऋषिकेश 40 90 83507
नगर पालिका विकासनगर 11 22 18091
नगर पालिका डोईवाला 20 49 47304
नगर पालिका हरबर्टपुर 9 11 9035
नगर पालिका मसूरी 13 28 22013
जिला के सभी छह निकायों में चुनाव ड्यूटी में तैनात पोलिंग पार्टी बूथों पर पहुंच गई हैं। रविवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू किया जाएगा। सभी बूथों पर पीठासीन व मतदान अधिकारी मतदान शुरू होने से एक घंटे पहले तैयारी के साथ रहेंगे। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया की नजर रखेंगे।
-एसए मुरुगेशन, जिला निर्वाचन अधिकारी
निकाय चुनाव में मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी अथवा शांति भंग की कोशिश करने वालाें की शिकायत पोलिंग बूथ पर तैनात पुलिस कर्मियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट से की जा सकती हैं। इसके अलावा निर्वाचन, पुलिस और प्रशासन ने शिकायत को अलग-अलग हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं।
निर्वाचन आयोग कंट्रोल रूम - 0135, 2626066
पुलिस कंट्रोल रूम - 100, 112,
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन - 7536022222
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती - 9411112706
राज्य में मतदान केन्द्र - 1258
राज्य में मतदेय स्थल - 2665
जोन - 107
सेक्टर - 282
देहरादून जनपद
मतदान केन्द्र- 380
मतदेय स्थल- 871
संवेदनशील- 106
अति संवेदनशील- 56
10 हजार पुलिसकर्मी, चार हजार होमगार्ड, दो हजार पीआरडी जवान और पीएसी की 25 कंपनी को लगाया गया है।
प्रदेश के मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। मतदान केन्द्रों पर पूरी तरह सुरक्षा का माहौल रहेगा। उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रत्येक बूथ पर पुलिस कर्मी और पीआरडी के जवान मौजूद लगाए गए हैं। लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ी शक्ति है। इस अधिकार का प्रयोग कर लोगों को अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनना चाहिए।
- अनिल कुमार रतूडी, पुलिस महानिदेशक
लोकतंत्र के इस पर्व में प्रत्येक मतदाता की भागेदारी जरूरी है। देश के संविधान द्वारा महिलाओं और पुरुषाें को दिए गए वोट के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। जिले भर में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
- निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
मैं समस्त मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान का अधिकार लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। निर्वाचन लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। स्वस्थ और सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं को भय अथवा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
- बेबी रानी मौर्य, राज्यपाल
स्थानीय निकाय हमारे लोकतंत्र का मजबूत आधार है। मैं प्रदेश के मतदाताओं से विनम्र अपील करता हूं कि वे स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता के साथ मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना अहम योगदान दें। लोकतंत्र के इस पर्व में मताधिकार का प्रयोग करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री
लोकतंत्र में मतदान का बहुत अधिक महत्व है। इसके माध्यम से मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं। हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपना मत अवश्य डालें।
-अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
स्थानीय निकायों को छोटी सरकार की संज्ञा दी जाती है। शहरों के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली इन लोकतांत्रिक संस्थाएं जनता की भागीदारी से चुनी जाएंगी। मैं आशा करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
- प्रेमचंद अग्रवाल, अध्यक्ष, विधानसभा
ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। चुनाव के माध्यम से संस्थाओं का गठन होगा, जो शहरी क्षेत्र की जनसुविधाओं के काम करेंगी। मेरी मतदाताओं से अपील है कि वे अवश्य वोट डालें।
- उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव, उत्तराखंड