फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: आज फोटो पहचान पत्र समेत इन 13 विकल्पों से मतदान कर सकेंगे वोटर

Sun, 18 Nov 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को अपनी पहचान के लिए 13 पहचान पत्रों के विकल्प दिए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि प्रवासी निर्वाचक जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 20 क के अधीन निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत हैं।

उन्हें मतदान केंद्र में उनके केवल मूल पासपोर्ट (तथा कोई अन्य पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा। 

Trending Videos

मतदान के लिए ये हैं 13 विकल्प 

- मतदाता फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट 
- ड्राइविंग लाइसेंस
- सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटो आईडी कार्ड 
- बैंकों और डाकघरों द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक 
- पैनकार्ड 
- आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड 
- मनरेगा जॉब कार्ड 
- श्रम मंत्रालय योजनांतर्गत बीमा स्मार्ट कार्ड 
- फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
- निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटो मतदाता पर्ची 
- एमपी, एमएलए, एमएलसी को जारी सरकारी पहचान पत्र 
- आधार कार्ड 

शहर में नहीं बांटी मत पर्चियां, प्रशासन भूला पूरी व्यवस्था 

नगर निकाय चुनाव को लेकर इस बार देहरादून जिला प्रशासन मतदाताओं को मत पर्चियां बंटवाना ही भूल गया। इसके जिम्मेदार बीएलओ मतपर्ची को घर पर ही रखे बैठे रहे, तो प्रशासनिक अधिकारियों को पर्चियां बंटवाना याद नहीं रहा। वहीं, दूसरी ओर मतदाता मत पर्ची के लिए बीएलओ की राह ताकते रहे, पर वह नहीं पहुंचे। दूसरी ओर पार्षद प्रत्याशियों ने खुद ही कमान संभालते हुए मत पर्चियां बंटवाई। 

नगर निगम चुनाव में इस बार 100 वार्ड हैं। जहां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, उक्रांद समेत तमाम दलों ने मेयर प्रत्याशी उतार रखे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदाताओं को मतदान से पहले मत पर्ची उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी सरकारी कर्मचारियों की निर्धारित है। जिसका जिम्मा बीएलओ को दिया गयाहै। निगम चुनाव में अधिकतर बीएलओ मतपर्ची बांटी की जिम्मेदारी भूल गए। शनिवार को अधिकतर जगहों पर मतदाता मत पर्ची के लिए बीएलओ की राह देखते रहे, लेकिन बीएलओ पर्ची लेकर नहीं पहुंचे।
 
देर शाम को मेयर और पार्षद प्रत्याशियों ने ही अपने स्तर से मच पर्ची बंटवाने का काम किया। मत पर्ची समय से वितरित नहीं होने का असर मतदान प्रतिशत में सामने आ सकता है, क्यों कि इस बार 100 वार्डों में नगर निगम चुनाव होते हैं, जिसमें से कई परिवार ऐसे हैं, जिनका मतदान स्थल तक बदल गया है। ऐसे सभी मतदाता मतदान करने से वंचित रह सकते हैं, जिसका असर सीधा मतदान के प्रतिशत पर पड़ेगा। वहीं, दूसरी ओर इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी से संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। 

चुनाव के मद्देनजर पल्स पोलियो अभियान टला

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार व शासन ने रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को फिलहाल एक दिन के लिए टाल दिया है।

सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक अब पल्स पोलियो अभियान रविवार की जगह सोमवार से शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो पल्स पोलियो अभियान के दौरान तैयार किए गए बूथों पर मतदान केंद्र बनाए जाने की वजह से राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग को ऐन मौके पर यह फैसला लेना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर रविवार से पूरे देश में नए सिरे से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होनी थी। पल्स पोलियो अभियान के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से बूथों के चयन के साथ ही विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की अगुवाई में टीमों का भी  गठन किया गया था।  लेकिन नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर  ऐन मौके पर फैसला बदलना पड़ा। सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा ने बताया कि अब पल्स पोलियो अभियान रविवार के बजाय सोमवार से शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन

अब सोमवार से चलेगा अभियान

सचिव स्वास्थ्य झा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के मद़्देनजर चिन्हित बूथों को मतदान केंद्र बनाए जाने व स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारियों कि नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी लगाए जाने की वजह से यह निर्णय लेना पड़ा।

 यदि पल्स पोलियो अभियान रविवार से ही शुरू किया जाता तो अभियान में जुटे पूरे राज्य के हजारों अधिकारी व कर्मचारी भी मतदान करने से वंचित रह जाते, जो उनके संवैधानिक अधिकारों का भी हनन होता। ऐसे में तमाम पहलुओं को विचार विमर्श करने के बाद पल्स पोलियो अभियान को सोमवार से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

दूसरी ओर सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव के निर्देश के बाद अब पल्स पोलियो अभियान सोमवार से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें