फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: पहली बार मोबाइल एप पर मिलेगी मतदान की पल-पल की खबर

Sun, 18 Nov 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Mobile App
विज्ञापन

ऐसा पहली बार होगा जब नगर निकाय चुनाव के होने वाले मतदान की पल-पल की खबर मोबाइल एप के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव  की सभी तैयारियां पूरी कर ली गर्इ हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से निर्वाचन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इससे संबंधित निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। रविवार को मतदान प्रक्रिया के लिए सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित है। मतदान खत्म होने पर उसी दिन ड्यूटी कर्मी मतदान सामग्री को निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एेसे डाउनलोड करें एप

उन्होंने बताया कि मतदान सामग्री जमा करने के बाद ही ड्यूटीकर्मी ड्यूटी से मुक्त समझे जाएंगे। इसके साथ ही पहली बार निर्वाचन आयोग ने निकाय या वार्ड की जानकारी मोबाइल एप के जरिए उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  sec.uk.gov.in पर जाकर आप इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

वेबसाइट खोलने के बाद राइट साइड में सफेद रंग की पट्टी पर यह एप दिया गया है। यहां क्लिक कर एप को डाउनलोड कर सकते हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें