फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को ढूंढने में प्रत्याशियों के छूट रहे पसीने, इस वजह से खड़ी हुई नई मुसीबत

Sat, 17 Nov 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
voter - फोटो : demo pic
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान के तीन दिन शेष रह गए हैं, लेकिन मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के नाम प्रत्याशियों को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। कुछ वोटर अन्य क्षेत्रों में जाकर बस गए हैं तो कुछ लोगों के सूची में फर्जी नाम शामिल है। 

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में शामिल वोटरों के परिवारों को प्रत्याशियों को तलाशना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। कुछ नामों के तो फर्जी होने के संकेत मिल रहे हैं, तो कई परिवार हरिद्वार से बाहर शिवालिकनगर क्षेत्र, रुड़की, लक्सर आदि में मिल रहे हैं।

हरिद्वार में किराए पर रहने वाले परिवार भी अब एक-दूसरे क्षेत्र में मिल रहे हैं। ज्वालापुर में रहने वाले वोटर सप्तऋषि में तो भूपतवाला में रहने वाले राजा गार्डन में पहुंच गए हैं। ऐसे में कड़ी मशक्कत कर प्रत्याशी वोटरों की पता तलाशते हैं तो पता चलता है कि दूसरे क्षेत्र में जाकर बस चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई परिवारों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं

ऐसे में उनतक पहुंचकर अपने पक्ष में वोट देने के लिए  प्रेरित करना प्रत्याशियों को बड़ा मुश्किल हो रहा है। ज्वालापुर के वार्ड 36 तेलियान की मतदाता सूची में कई परिवारों के नाम शामिल नहीं हैं।

लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत करते हुए उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि साजिश के तहत उनके नाम सूची से बाहर कराए हैं।

इससे उनके लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपना प्रत्याशी चुनने से रोका गया है। शिकायत करने वालों में सायरा बानो, शराफत मंसूरी, दानिश मंसूरी, बिलकिश, ताहिरा, यसरीन, सत्तार, नसीम पीरजी, नफीस पीरजी आदि शामिल हुए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें