फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अब 35 की स्पीड से चलेंगी ट्रेनें, रेलवे ने लगाए चेतावनी निर्देश

Sat, 17 Nov 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रेनों की टक्कर से हाथियों की मौत को रोकने के लिए रेलवे और वन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाएगा। राजाजी रिजर्व क्षेत्र में डोईवाला से मोतीचूर तक आने-जाने वाली ट्रेनों की स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसके लिए रेलवे ने चार स्थानों पर चेतावनी निर्देश लगाए हैं। वहीं, राजाजी पार्क प्रशासन रेलवे को चार वॉकी टॉकी सैट उपलब्ध कराएगा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दून स्टेशन में मनोरंजन सदन में आयोजित बैठक में रेलवे और वन विभाग की बैठक में राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रेन से टक्कर से हो रही हाथियों की मौत को रोकने पर चर्चा की गई। स्टेशन अधीक्षक सीता राम सोनकर ने कहा कि हाथी बाहुल क्षेत्र डोईवाला, कांसरो, रायवाला, मोतीचूर के पास चार स्थानों पर ट्रेनों की गति को लेकर चेतावनी निर्देश लगाए गए।

सभी ट्रेन चालकों को भी ट्रेनों की स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटा रखने की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही स्टेशन पर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से खाने की सामग्री ट्रैक पर न फेंकने की सूचना दी जा रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

वन्य जीव प्रतिपालक प्रदीप कुमार ने बताया कि राजाजी पार्क प्रशासन की ओर से रेलवे को चार वॉकी टॉकी सैट दिए जाएंगे। देहरादून से हरिद्वार के बीच आने वाले ट्रेनों के चालक व गार्ड को वॉकी टॉकी दी जाएगी। जिससे गश्त पर तैनात वन विभाग के कर्मचारी वॉकी टॉकी से ट्रैक पर हाथी होने की सूचना दे सके।

इसके साथ ही हाथी बाहुल क्षेत्र में ट्रैक किनारे उगे झाड़ियों को रेलवे साफ करेगा। जबकि ट्रैक से बाहर की झाड़ियों की सफाई वन विभाग के माध्यम से की जाएगी। बैठक में वन विभाग के एचसी मेंदोला, पंकज जोशी, रेलवे के वीएस राजपूत, बलवीर सिंह रावत, अनुज शर्मा, जय प्रकाश व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें