मतदाताओं के पास मतगणना के रुझान जानने का एक विकल्प यह भी होगा। वे आनलाइन आयोग की वेबसाइट पर जाकर मतगणना वाले ऑप्शन पर जाएंगे और निकायवार रुझान व परिणाम जान सकेंगे।
20 नवंबर को मतगणना होगी। लोगों की सुविधा के लिए आयोग ने मतगणना के आनलाइन रुझान देने की व्यवस्था की है। मतगणना वाले दिन आयोग की वेबसाइट पर जाकर ताजा रुझान और परिणाम जाने जा सकेंगे।
- चंद्रशेखर भट्ट, आयुक्त, राज्य चुनाव आयोग