फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: उत्तराखंड के 7 निकायों में किसके सिर सजा मेयर का ताज, और किसे मिली शिकस्त

Tue, 20 Nov 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रुद्रपुर में जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन

उत्तराखंड में मेयर पद के लिए नतीजे आ गए हैं। सात सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। इसमें पांच सीटों पर भाजपा और दो पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। ऋषिकेश नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी अनीता मंमगाई ने 11168 वोट के अंतर से जीत लिया है। अनीता मंमगाई को कुल 26403 मत मिले। 

विज्ञापन


दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी वीना दीप शर्मा को 15235 मत प्राप्त हुए। वहीं तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस की लक्ष्मी सजवान को कुल 12057 मत प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी की मंजू शर्मा को कुल 317 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर 306 लोगों ने नोटा पर निशान लगाया। वहीं अन्य 6 निगमों के लिए वोटों की गिनती जारी है। वहीं रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी रामपाल ने 5134 वोटों से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के नंदलाल को हराकर जीत दर्ज की। 

कोटद्वार सीट पर मेयर पद पर कांग्रेस का कब्जा, कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी ने 1926 की बढ़त के साथ जीत दर्ज की। हेमलता नेगी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी हैं। निर्दलीय विभा चौहान 22866 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं । वहीं बीजेपी 11005 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही ।
विज्ञापन


काशीपुर नगर निगम से मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी ऊषा चौधरी ने 5472 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की मुक्ता सिंह को हराया। ऊषा चौधरी को 44193 और मुक्ता सिंह को 38721 वोट मिले। 

हल्द्वानी से भाजपा के मेयर पद पर प्रत्याशी जोगेन्द्र रौतेला ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सुमित हृदयेश को भारी मतों से हराया। 

देहरादून से भाजपा के मेयर पद पर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने जीत हासिल की है। गामा ने 162516 वोट प्राप्त किए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने 126884 वोट प्राप्त किए।

हरिद्वार में कांग्रेस प्रत्याशी अनीता शर्मा ने मेयर सीट पर कब्जा जमाया है। वह 3467 वोटों से विजयी हुईं हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी अन्नू कक्कड़ रहीं।

7 नगर निगम में मेयर प्रत्याशियों की स्थिति

देहरादून नगर निगम: 11
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)    - दिनेश अग्रवाल    
भारतीय जनता पार्टी (BJP)    -सुनील उनियाल गामा
बहुजन समाज पार्टी (BSP)    -  विभूति    
आम आदमी पार्टी (आप )    -  रजनी रावत
समाजवादी पार्टी             -अंजना वालिया    
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल -    विजय कुमार बौडाई    
निर्दलीय         - रामसुख , अभय जोशी , जगमोहन मेंदीरता , विजय जगवान, सरदार खान (पप्पू)    

हरिद्वार नगर निगम: 7
कांग्रेस    -अनीता शर्मा
भाजपा    -अन्नू कक्कड़
निर्दलीय     -शीबा खान
बसपा     -निर्माला शर्मा
आम आदमी पार्टी- हेमा भंडारी
यूकेडी     -सरिता पुरोहित
यूकेडी डेमोक्रेटिक- संगीता बंसल

ऋषिकेश नगर निगम:4
भाजपा -अनिता ममगई
कांग्रेस - लक्ष्मी सजवाण
निर्दलीय बीनादीप शर्मा
आप पार्टी- मंजू शर्मा

कोटद्वार नगर निगम- 9
भाजपा     -नीतू रावत
कांग्रेस     -हेमलता नेगी
बसपा     -शोभा बहुगुणा भंडारी
यूकेडी     -ऊषा सजवाण
लोजपा     -रजनी थपलियाल
निर्दलीय     -विभा चौहान, शशी नैनवाल, सुधा सती, कलावती देव
 
विज्ञापन

हल्द्वानी नगर निगम - 9
जोगेंद्र रौतेला - भाजपा
सुमित हृदयेश - कांग्रेस
शुएब अहमद - सपा
शिव गणेश - बसपा
सुशील उनियाल - उत्तराखंड क्रांति दल
गीता बल्यूटिया - आप
अनिल कुमार सिंह - निर्दलीय
रूपेंद्र नागर - निर्दलीय
ललित मोहन डालाकोटि- निर्दलीय

काशीपुर नगर निगम- 3
ऊषा चौधरी - भाजपा
मुक्ता सिंह - कांग्रेस
अब्बास उर्फ एमए राहुल - बसपा

रुद्रपुर नगर निगम-8
रामपाल - भाजपा
नंदलाल - कांग्रेस
रामबाबू - आप
रामसिंह सागर - सपा
सोना सिंह -बसपा
रामचंद्र सागर - यूकेडी
सुनील आर्य और बाबूराम - निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें