फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2018: निर्दलियों ने दिखाया दम, ऐसे बिगाड़ा भाजपा-कांग्रेस का गणित

Wed, 21 Nov 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जीत के बाद निर्दलीय प्रत्याशी
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में निर्दलियों ने न सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि कई सीटों पर उसने भाजपा और कांग्रेस सरीखे राष्ट्रीय दलों के पसीने छुड़ाये। अभी तक 84 में से 65 सीटों के जो परिणाम आए हैं, उनमें 41 निकायों में निर्दलियों ने भाजपा और कांग्रेस को सीधी टक्कर दी।

विज्ञापन


इनमें से 20 निकायों पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया और 21 पर वे भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के सामने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बने। इनमें ज्यादातर निर्दलीय किसी न किसी दल से जुड़े थे। टिकट काटे जाने के बाद उन्होंने पार्टी के खिलाफ ताल ठोकी और चुनाव में जीत दर्ज की। जहां उन्हें वे नहीं जीत सके, वहां वे भाजपा और कांग्रेस के समीकरणों को उलझाते और फंसाते नजर आए।

कौन निर्दलीय किस निकाय से जीता

न.पा.प. चिलियानौला रानीखेत- कल्पना देवी
न.पा.प. गदरपुर    गुलाम गौस
न.पं. केलाखेड़ा    हामिद अली
न.पं. महुआडाबरा गायत्री देवी    
न.पं. सुल्तानपुर पट्टी    राजेंद्र कुमार शर्मा
न.पा.प. टनकपुर    विपिन कुमार
न.पं. बनबसा    रेनू अग्रवाल
न.पं. लोहाघाट    गोविंद वर्मा
न.पं. बेरीनाग    हेमचंद्र पंत
न.पा.प.बागेश्वर सुरेश खेतवाल
न.पा.प.चिन्यालीसौढ़    बीना
न.पा.प.टिहरी    सीमा कृषाली
न.पा.प.देवप्रयाग    कृष्णकांत कोटियाल
न.पं.लंबगांव    भरोसी देवी
विज्ञापन

21 निकायों में निर्दलियों से रही सीधी टक्कर

न.पा.प. दुगड्डा    भावना चौहान
न.पं.तिलवाड़ा    संजू
न.पं. अगस्त्यमुनि    अरुणा देवी
नं.पं. घनसाली    शंकरपाल सिंह सजवाण
न.पा.प. मसूरी    अनुज गुप्ता 
न.पं. लंढौर        शहजाद खान

21 निकायों में निर्दलियों से रही सीधी टक्कर
84 में से 65 निकायों के चुनाव परिणामों में से 21 निकायों में भाजपा और कांग्रेस को निर्दलीय उम्मीदवारों से सीधी टक्कर दी। नगरपालिका परिषद देवप्रयाग, नगर पंचायत घनसाली, लण्ढौर, महुआडाबरा निकाय में तो निर्दलीय की निर्दलीय की टक्कर थी और यहां भाजपा और कांग्रेस तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें