भाजपा के सुनील उनियाल गामा पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल को 35,632 वोटों के अंतर से शिकस्त देकर देहरादून नगर निगम के नए मेयर बन गए हैं। करीब 24 घंटे तक चली मतगणना के बाद गामा को विजेता घोषित किया गया। कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल दूसरे और आम आदमी पार्टी की रजनी रावत तीसरी स्थान पर रही।
रिटर्निंग अफसर, नगर प्रमुख, नगर निगम अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मेयर पद पर कुल 350101 वोट पड़े। मतगणना के दौरान 13957 वोट अवैध पाए गए। कुल 333782 वोट वैध पाए गए, जिनमें से भाजपा के सुनील उनियाल गामा को कुल 162516, कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल को 126884, आप की रजनी रावत को 28978, निर्दलीय जगमोहन मेंदीरता को 4268, बसपा के विभूति को 2416, सरदार खान को 2074, उक्रांद के विजय कुमार बौड़ाई को 1978, लोक जनशक्ति पार्टी के रामसुख को 1787, निर्दलीय अभय जोशी को 1654, विजय जंगवान को 739 और सपा की अंजना वालिया को 490 वोट मिले। मेयर पद पर कुल 2359 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। गामा और दिनेश अग्रवाल के अलावा कोई भी प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाया।
सात बजे तक जारी रही। वोटों की गिनती के लिए कर्मचारियों की 14 अलग-अलग टेबल लगाई गई थी। मेयर पद पर पहला रुझान सोमवार दोपहर दो बजे आया था। जबकि अंतिम परिणाम बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जारी किया गया।
ऐसे घटती-बढ़ती रही गामा की लीड
समय - लीड
दोपहर दो बजे-1143
अपराहन चार बजे- 1810
शाम पांच बजे- 6409
शाम छह बजे- 8924
रात आठ बजे-9821
रात नौ बजे- 13736
रात 10 बजे- 17038
रात 12 बजे- 24152
रात एक बजे-26035
रात दो बजे- 27782
सुबह तीन बजे- 32471
सुबह चार बजे- 34378
सुबह पांच बजे- 39343
सुबह 7:30 बजे-35,632