इन रूटों पर गुलदार सहित कई वन्य जीव विचरण करते हुए अक्सर दिखाई देते हैं। इन स्थानों पर पर्यटक देर रात तक वन्य जीवों के दीदार को खड़े हो जाते हैं। हुकिल ने कहा कि नाइट सफारी सहित अन्य गतिविधियों के समन्वय से पौड़ी में वन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जो युवाओं के लिए स्वरोजगार की दिशा में अहम कदम भी साबित होगा। कहा कि शहर में हंटर हाउस बनाया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने भूमि भी दान दी है। कहा कि वन पर्यटन की गतिविधियां हंटर हाउस से ही संचालित की जाएंगी।
शिकारी जॉय हुकिल ने बताया कि पौड़ी खिर्सू मार्ग पर रामा राणा पाखा जगह है, जिसके टॉप से नंदादेवी, बंदरपूछ सहित हिमालय रेंज की पहाड़ियां बरबस अपनी ओर आकर्षित करती हैं। रामा राणा पाखा को पैदल ट्रेक बनाया जाएगा। कहा कि तीन किमी के ट्रेक से पर्यटन के साथ ही रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हिमालय दर्शन, बर्ड वाचिंग जैसी कई गतिविधियों भी संचालित की जाएंगी।