फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live-in Relationship: केरल में युवती के साथ हैवानियत, विवाद के बाद गुस्साए युवक ने पार्टनर को उतारा मौत के घाट

Tue, 06 Dec 2022 10:54 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर/गदरपुर

सार

मामला संज्ञान में आने पर गदरपुर पुलिस आरोपी के घर की निगरानी कर रही है। परिजनों ने बताया कि युवक 23 नवंबर को अपनी बहन की शादी में आया था। तीन दिन रुकने के बाद चला गया था। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कोच्ची (केरल) में लिव इन पार्टनर की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया। केरल पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हथियार कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर गदरपुर पुलिस आरोपी के घर की निगरानी कर रही है। पिछले महीने आरोपी अपने घर आया था। ग्राम महतोष निवासी एक युवक केरल के कोच्चि शहर में एक सेलून में करीब छह वर्षों से काम कर रहा था।

Murder In Uttarakhand: पुलिस चौकी के पीछे ही 26 साल के युवक की हत्या कर शव ठिकाने लगाया, रामनगर में सनसनी
विज्ञापन


बताया गया कि अरुणाचल प्रदेश की युवती से उसकी मुलाकात हुई और दोस्ती बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। पुलिस ने बताया कि तीन दिसंबर को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो युवक ने पाटल से युवती पर हमला कर दिया और फरार हो गया। हमले में युवती के हाथों पर गंभीर चोट आई।

Trending Videos
विज्ञापन

युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम
आननफानन युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार सुबह युवक के परिजनों को भी घटना का पता चला। परिजनों ने बताया कि युवक 23 नवंबर को अपनी बहन की शादी में आया था।

तीन दिन रुकने के बाद चला गया था। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि आरोपी के घर के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है। यदि वह क्षेत्र में आएगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें