फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर में दशहरा पूजा के लिए नदी किनारे गया युवक तेज बहाव में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Tue, 24 Oct 2023 12:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

युवक परिवार व क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ दशहरा पूजा के लिए नैथाना पुल के पास नदी के किनारे गया था। इस दौरान वह स्नान करने नदी मे उतरा लेकिन तैरते तैरते वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूब गया।
विज्ञापन
युवक की खोज करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के श्रीनगर में आज मंगलवार को एक युवक दशहरा पूजा के लिए नदी किनारे गया, लेकिन वहां वह नदी के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने युवक की तलाश की लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक नगर निगम में स्थाई सफाई कर्मचारी है। 

Haridwar: तबीयत बिगड़ने पर जेल में मेरठ के विचाराधीन कैदी की मौत, धोखाधड़ी के मामले में था बंद

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब दस बजे अनिल(45) पुत्र स्व. लक्ष्मण निवासी नर्सरी रोड, बाल्मिकी मौहल्ला श्रीनगर, परिवार व क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ दशहरा पूजा के लिए नैथाना पुल के पास नदी के किनारे गया था।
विज्ञापन


इस दौरान वह स्नान करने नदी मे उतरा लेकिन तैरते तैरते वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूब गया। सूचना पर पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा दल मौके पर पहुंचा। दल युवक की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें