फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बिना पंजीकरण कराए नहीं मिलेगा योग नीति का लाभ, यहां कर सकते हैं अप्लाई

Mon, 08 Sep 2025 07:27 PM IST
अलका त्यागी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में योग एवं आध्यात्म को बढ़ावा देने के साथ निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए जून 2025 में योग नीति को मंजूरी दी।  
विज्ञापन
योग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में संचालित व नए खुलने वाले योग केंद्रों के पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। बिना पंजीकरण के योग नीति में सरकार की ओर से मिलने वाले वित्तीय लाभ नहीं मिलेंगे।   आयुष विभाग ने अपणि सरकार पोर्टल पर योग केंद्रों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। पंजीकरण कराने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में योग एवं आध्यात्म को बढ़ावा देने के साथ निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए जून 2025 में योग नीति को मंजूरी दी।  नीति में योग एवं ध्यान केंद्र विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में 50% या अधिकतम 20 लाख, मैदानी क्षेत्रों में 25% या अधिकतम 10 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। नीति में सरकार ने योग केंद्रों का पंजीकरण का प्रावधान किया है।

Chamoli: केंद्रीय टीम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का निरीक्षण, कई क्षेत्रों का एरियल सर्वे भी किया  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आयुष सचिव दीपेंद्र चौधरी ने योग केंद्रों के पंजीकरण के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण किए योग केंद्रों के स्थापना व संचालन के लिए सरकार की तरफ से वित्तीय लाभ नहीं दिए जाएंगे। आने वाले समय में योग केंद्रों को गुणवत्ता सेवाओं के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएगी। रेटिंग से योग केंद्रों को फायदा मिलेगा। रेटिंग के आधार पर योग व वेलनेस पर्यटन के लिए आने वाले पर्यटक योग केंद्रों का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें