फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: केंद्रीय टीम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का निरीक्षण, कई क्षेत्रों का एरियल सर्वे भी किया

Mon, 08 Sep 2025 05:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

जिला अधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए चमोली जिले में हुई अतिवृष्टि और आपदा की विस्तृत रिपोर्ट टीम के सदस्यों के सामने प्रस्तुत की।
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने किया थराली का निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को केंद्र सरकार की अंतर मंत्रालय की टीम के सदस्यों ने आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र चेपडो,नंदा नगर, कर्णप्रयाग और जोशीमठ क्षेत्र का एरियल सर्वे भी किया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कुलसारी में आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया।

विज्ञापन


जिला अधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए चमोली जिले में हुई अतिवृष्टि और आपदा की विस्तृत रिपोर्ट टीम के सदस्यों के सामने प्रस्तुत की। उन्होंने थराली, चेपडो और नंदानगर में हुए नुकसान और सरकारी परिसंपत्तियों की क्षति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Uttarakhand: आपदा से क्षति का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंची अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम, जिलों के लिए हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आपदा से चमोली जिले में 115 करोड़ से अधिक की क्षति हुई है। उन्होंने विभिन्न विभाग बार परिसंपत्तियों के नुकसान का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। बताया कि सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की सड़कों का हुआ है। हालांकि थराली में आपदा में जान की अधिक क्षति नहीं हुई है। एक युवती की मृत्यु और एक व्यक्ति लापता है। लेकिन कई परिवारों के आशियाने उजड़ गए हैं। साथ ही 50 से अधिक दुकानों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें