फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में स्मार्ट राशन कार्ड बनाने का काम हुआ शुरू, कोरोन महामारी के कारण हुई देरी

Tue, 28 Jul 2020 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश में स्मार्ट राशन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही राशन कार्ड धारक परिवारों को नए कार्ड वितरित किए जाएंगे। प्रदेश में 23 लाख से अधिक परिवारों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण कार्ड बनाने की प्रक्रिया में देरी हुई थी। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद विभाग ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सचिव खाद्य एवं आपूर्ति सुशील कुमार ने बताया कि नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्मार्ट कार्ड बनाने से पहले सभी राशन कार्डों का सत्यापन करने के साथ ही उन्हें आधार नंबर से लिंक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के राशन कार्ड का सत्यापन होने के साथ ही वो आधार से लिंक हो गया है, उनका स्मार्ट कार्ड पहले बनाया जा रहा है। सचिव ने कहा कि कोरोना संक्रमण की सामान्य स्थिति होने पर कार्ड धारकों को जल्द ही स्मार्ट राशन कार्ड का वितरण किया जाएगा। स्मार्ट राशन कार्ड की खास बात यह है कि इसमें क्यूआर कोड लगा होगा, जिससे सस्ता राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें